गोड्डा, सितम्बर 18 -- भारतीय जनता पार्टी मेहरमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रताप नारायण कुशवाहा का देहांत शुक्रवार को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके मृत्यु की खबर ज्यों ही उनके पैतृक गांव प्रखंड के सिंघाड़ी में पहुंची गांव में मातम पसर गया। इधर उनके निधन की खबर से कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि वह एक वरिष्ठ एवं जुझारू नेता थे, जिनकी अगुवाई में पार्टी संगठन और मजबूत होकर उभरा था। भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- जोहन राम के निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति : सरावगी शोक व्यक्त करने...