फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- कायमगंज, संवाददाता। जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता तथा लोकतंत्र सेनानी सरनाम सिंह गंगवार का निधन हो गया। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इसे संगठन व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। सरनाम सिंह गंगवार का जन्म 25 जनवरी 1929 को तहसील कायमगंज के ग्राम लहरा रजा कुलीपुर में हुआ था। उन्होंने बीए की शिक्षा कानपुर के बीएसएसडी कॉलेज से तथा एमए (हिंदी) की पढ़ाई डीएवी कॉलेज कानपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पीजी कॉलेज गंजडुंडवारा से बीएड किया।शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने शिक्षक के रूप में अपना जीवन समर्पित किया और डीएवी कॉलेज रजलामई में लंबे समय तक अध्यापन कार्य किया। सेवा निवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.