गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 5 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। खोराबार मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह रहे। डॉ.सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य समाज को राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत करना है। हर व्यक्ति में राष्ट्रीयता का जज्बा भरना है। इसी क्रम में दीन दयाल नगर मंडल में महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, गोरक्षनगर मंडल में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू,गीता नगर मंडल में अच्युतानंद शाही, आर्य नगर मंडल में ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा महेशपुर इ...