भाजपा के पांच प्रदेश महामंत्रियों को संगठन जिलों का जिम्मा मिला
पटना, जून 7 -- भाजपा के पांच महामंत्रियों को संगठन जिलों का जिम्मा सौंप दिया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को इसकी घोषणा की। 29 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी नई टीम गठित की थी। इसके पहले प्रदेश कार्यालय नवनियुक्त प्रदेश महामंत्रियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने बैठक की। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती के साथ ही आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सफलता का आधार है। प्रत्येक पदाधिकारियों को कार्यकर्ता के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना होगा。
सभी पांच महामंत्रियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.