लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव सोमवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित सदन की बैठक में नए सदस्यों के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई। भाजपा के पांच और समाजवादी पार्टी की एक सदस्य कार्यकारिणी में चुनी गईं। घोषणा के बाद सदन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विजयी सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और नेताओं व समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। -- यह भी पढ़ें- नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव आजभाजपा के पांच उम्मीदवारों पर लगी मुहर कार्यकारिणी में भाजपा की ओर से संजय सिंह राठौर, सुशील तिवारी पम्मी, रश्मि सिंह, राजीव बाजपेयी और विनोद यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। पार्टी ने पहले ही इन नामों पर सहमति बना ली थी। संगठन और नगर निगम नेत...