भाजपा के नेताओं ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के लगाए नारे, हाईकोर्ट भी हैरान; क्या फैसला?
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं पर ऐसा आरोप लग गया कि हाईकोर्ट भी हैरान रह गया। आरोप था कि भाजपा के लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मामले की सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट के जज हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि यह कल्पना भी नहीं किया जा सकता है कि भाजपा के नेता ऐसे नारे लगाएंगे। बाद में हाईकोर्ट ने पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही के मामले को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस बात की संभावना बेहद कम है कि बीजेपी जैसी पार्टी के सदस्य इस तरह का नारा लगाएंगे। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस वी श्रीशानंद ने याचिकाकर्ताओं की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि यह नारा गलती से और 'जुबान फिसलने' की वजह से लगा था। याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि उनके मुंह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.