शामली, मार्च 6 -- शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप का ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। सुबह के समय भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला कस्बा एलम ककड़ी और चेक पोस्ट के निकट पहुंचा। जहां पर कस्बा एलम निवासी सुबोध भारतीय, सौरभ सहित दर्जनों लोगों ने स्वागत किया। शुक्रवार को नवयुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप दिल्ली से शामली वापस लौट रहे थे, जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर, नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। यह उनका जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद पहला सार्वजनिक स्वागत था, जिसे पार्टी में "ऐतिहासिक" बताया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश भाजपा ने कई जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी, जिसमें शामली जिले की कमान दूसरी बार डॉ. रामजीलाल कश्यप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.