बरेली, मार्च 26 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन गांधीनगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. अनिल शर्मा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी रहे और संचालन अजय राज शर्मा ने किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने दिया। इस मौके पर नव मनोनीत पदाधिकारियों बार एसो. मीरगंज के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, मनोनीत सभासद हरिओम गौतम, पवन शर्मा, राजू उपाध्याय समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...