जौनपुर, अप्रैल 12 -- मछलीशहर (जौनपुर)। नगर स्थित एक पैलेस में भाजपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शनिवार देर शाम को सम्मान किया गया। इसके लिए व्यापार मंडल की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर व्यापारियों ने संगठन को अपनी समस्याओं और चिंताओं से भी अवगत कराया। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री अभिषेक रावत, स्कन्द पटेल और संतोष मिश्रा के अलावा जिलामंत्री पद पर मनोनीत हरिश्चंद्र मौर्य, मनोज जायसवाल और रामचंद्र बिंद का स्वागत किया। जिला महामंत्री अभिषेक रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और व्यापारी समाज हमेशा से एक दूसरे के पूरक रहे हैं। व्यापारी वर्ग ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई है। स्कन्द पटेल और संतोष मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिरीष क...