हरिद्वार, दिसम्बर 14 -- भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि जिला सहप्रभारी दीपक धमीजा रहे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अध्यक्षता की, जबकि जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से संचालन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मोर्चों की मजबूती से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ताकत मिलेगी। युवा, महिला, किसान, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। सहप्रभारी दीपक धमीजा ने कहा कि सभी मोर्चा अध्यक्ष केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि और सुनील सैनी ने भी संबोधित किया। नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा: अभिनव चौहान किसान मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.