लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- गोलागोकर्णनाथ, संवाददाता। भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार का नगर पालिका सभागार में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि विनोद स्वर्णकार पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी संगठन के लिए कार्य किया है। उनके अनुभव, सरल स्वभाव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा नेता सुर्जन लाल वर्मा ने कहा कि पार्टी में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वालों को सम्मान अवश्य मिलता है और विनोद स्वर्णकार इसका उदाहरण हैं। इस मौके पर पूर्व नगर महामंत्री एवं व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी, निर्वतमान नगर अध्यक्ष शत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.