सहारनपुर, मार्च 29 -- बेहट। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का शनिवार को बेहट पहुंचने पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। शाकंभरी रोड स्थित मंडल कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी चुनावों के लिए अभी से पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा और सरकार की नीतियों को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा, कि उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। स्वागत करने वालों में डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेंद्र राणा, बेहट मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष सतें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.