चाईबासा, मार्च 8 -- चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा नगर मंत्री एवं वार्ड 17 के नव निर्वाचित वार्ड पार्षद मुकेश कुमार योगी ने रविवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष को भेजे गए दो लाइन के इस्तीफा पत्र में श्री योगी ने लिखा है कि वह अपने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं । श्री योगी भाजपा के नगर मंत्री के साथ साथ चाईबासा के छोटा नीमडीह स्थित वार्ड संख्या 17 के बूथ संख्या 104 के बूथ अध्यक्ष एवं मन की बात (मोदी) के नगर प्रभारी के दायित्व में भी थे । इस नगर निकाय चुनाव में वह वार्ड 17 से वार्ड पार्षद चुने गए हैं । चाईबासा में भाजपा के लिए यह बड़ा झटका है। इसके पहले शनिवार को भाजपा नेता और वार्ड 21से नव निर्वाचित वार्ड पार्षद विकास कुमार शर्मा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था ।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.