जमशेदपुर, मई 19 -- भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सोनारी चित्रगुप्त भवन में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, डिजिटल सशक्तीकरण, पंचायत चुनाव और पार्टी की विचारधारा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अंतिम दिन जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. समर सिंह, सत्यनारायण सिंह और राहुल शाहदेव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। दिन की शुरुआत ध्वज प्रणाम, योगाभ्यास और शाखा कार्यक्रम के साथ हुई।पहले यह भी पढ़ें- भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का समापन सत्र ...