नई दिल्ली, मार्च 19 -- Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच वर्चस्व को लेकर हुए संघर्ष का खौफनाक वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया। बीच सड़क ही दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होती दिख रही है। लोग इधर उधऱ भागते नजर आ रहे हैं तो गोली से घायल लोग सड़क पर गिरते भी दिख रहे हैं। सरेराह बाजार में हो रही गोलीबारी से अफराफरी मची है। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो गुटों में लंबे समय से चली आ रही टशनबाजी पिछले गुरुवार की रात यानी मार्च को बड़ा रूप ले लिया था। इसमें पहले एक गुट ने दूसरे गुट के युवक को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिन तीन लोगों को गोली लगी उसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। इस दौरान पथराव भी किया गया। यूपी | अलीगढ़...