हरिद्वार, मार्च 10 -- हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी में भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमले और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान समेत तीन आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कैसे जमीन विवाद में भाजपा के दो गुटों में रार फायरिंग तक पहुंच गया। पुलिस ने कड़े विरोध के बीच तरुण चौहान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उधर, तरुण चौहान की गिरफ्तारी की सूचना पर कनखल थाने में उनके समर्थकों ने जमकर बवाल किया। पुलिस के अनुसार गत 28 जनवरी को पंजनहेड़ी में जमीन विवाद को लेकर भाजपा के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमला किया गया। उनके भाई सतीश चौहान को गोली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने अतुल चौहान, तरुण चौहान पुत्र दीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.