भाजपा के दफ्तर पर बम से हमला, आग लगने से मची अफर-तफरी
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- देशभर में पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर जारी बवाल के बीच पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्य के संगरूर जिले में भाजपा के दफ्तर पर बड़ा हमला हुआ है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां उप्पली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के ज़िला कार्यालय को असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम फेंककर निशाना बनाया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने पेट्रोल से भरी बोतल को पेट्रोल बम बनाकर बीजेपी दफ़्तर की बाहरी दीवार की तरफ फेंक दी। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पेट्रोल बम दफ्तर की दीवार से टकराकर फूट गया, जिससे वहां आग लग गई और दीवार पर जलने के गहरे निशान भी देखे जा सकते हैं। सोमवार सुबह जब कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.