मधुबनी, मई 17 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर, निज संवाददाता। भाजपा के झंझारपुर जिला का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 रविवार शाम को समाप्त हुआ। मधेपुर बाजार के संगत चौक स्थित एक निजी महाविद्यालय के सभागार में दो दिनों तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चला। दो दिनों तक बारह सत्रों में कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने प्रशिक्षण दिया। संगठन और सरकार में समन्वय एवं अपनी जिम्मेदारी व कार्य विस्तार सहित विभिन्न विषयों में अलग-अलग सत्रों में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने प्रशिक्षण दिया। रविवार को भाजपा के बिहार के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कार्यकर्ता विकास-गुण, आचरण और अपेक्षाएं सहित अन्य विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- भाजपा के झंझारपुर जिला का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण...