पाकुड़, अप्रैल 10 -- महेशपुर। झारखंड भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की सहमति से साधन ठाकुर को भाजपा पाकुड़ जिला का जिला महामंत्री एवं रामचंद्र साहा को जिला मंत्री नियुक्त किए जाने पर महेशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने साधन ठाकुर व रामचंद्र साहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति आएगी। साधन ठाकुर एवं रामचंद्र साहा ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रदेश नेतृत्व जिला अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.