दरभंगा, दिसम्बर 10 -- अलीनगर। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह को मुंबई प्रवास के दौरान कई जगहों पर सम्मानित किया गया। मुंबई के दहिसर विस परिसर स्थित मुंबई बिहार प्रकोष्ठ कार्यालय में अलीनगर व दरभंगा जिले के प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने समाज, संगठन व प्रवासियों में उनकी सतत सेवा की सराहना की। नालासोपारा विस क्षेत्र के विरार वेस्ट में भी उन्हें सम्मानित किया। मौके पर बिहार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज झा, सचिव अभय झा, सचिन झा, दीपक झा, निलेश झा, विहिप सदस्य प्रवीण सिंह, सुभाष सिंह, सुभाष कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.