मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री का रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद जिले की नई कार्यकारिणी में बिलारी क्षेत्र के नीमरी फतेहपुर निवासी दिनेश यादव को जिला मंत्री का दायित्व दिया है। इसी खुशी में रविवार को हिंदूवादी संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ता उनके गांव पहुंचे और उनका स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिला मंत्री दिनेश यादव ने बताया कि एक सामान्य से कार्यकर्ता को दायित्व दिए जाने से क्षेत्र में खुशी है। मैं इस दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करुंगा। भाजपा के लिए पूर्ण रूप से कार्य करूंगा ,स्वागत समारोह में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से पवन कुमार, रामगोपाल चौहान,अवनेश चौधरी, जयदेव मौर्य, रजनीश गर्ग, राहुल शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र गांधी, बूथ ...