हाथरस, दिसम्बर 9 -- सादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला आईटी संयोजक तपन जौहर को विधानसभा सिकंदराराऊ से प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए निर्वाचित किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि संगठन चुनाव 2024-25 के आधार पर निर्वाचित प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर की गई है। तपन जौहर लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिला आईटी संयोजक के रूप में उन्होंने सोशल मीडिया प्रबंधन, पार्टी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार और संगठन को डिजिटल माध्यमों से मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.