पटना, जून 9 -- राजद ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर भाजपा नेताओं की ओर से जश्न मनाए जाने पर तंज कसा है। सोमवार को जारी बयान में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा किस बात का जश्न मना रही है। आरोप लगाया कि बिहार में सृजन में 16 हजार करोड़ का घोटाला किया गया। शेल्टर होम कांड से बिहार को कलंकित किया गया। बिहार में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं से लोग परेशान हैं। दो दशक में 65 हजार से अधिक हत्याएं हुई है। महिलाएं असुरक्षित हैं। पलायन व बेरोजगारी का बिहार हब बन चुका है। दावा किया कि बिहार के लोग अब तभी जश्न मनाएंगे जब पूर्ण बहुमत के साथ तेजस्वी सरकार बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.