भाजपा के जमशेदपुर बंद का समर्थन करेगी आजसू
जमशेदपुर, जुलाई 2 -- जमशेदपुर। आजसू पार्टी भाजपा के 3 जुलाई शुक्रवार बंद को समर्थन करेगी। आजसू के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने पत्र जारी कर कहा कि, जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में अपराध चरम पर है। छिनतई, हत्या, लूट व अन्य तरह के आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इससे आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सरकार अपराध पर नियंत्रण में असफल है। तिवारी ने कहा कि, राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सख्ती बरतने के बजाय अधिकारियों के तबादलों में व्यस्त है। उन्होंने नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों से अपील किया कि, बंद को समर्थन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.