देहरादून, दिसम्बर 23 -- देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे। उन्होंने भाजपा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि भाजपा को अपने झूठ के लिए राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर जो झूठा नैरेटिव गढ़ने का दुष्प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने उनकी तहरीर लेकर कार्रवाई की बात कही। उनके साथ कांग्रेसियों के अलावा भाकपा माले के भी कार्यकर्ता रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...