रिषिकेष, फरवरी 8 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। बेरोजगारी, महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था ने लोगों का भरोसा तोड़ा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित भ्रष्टाचार के मामलों में न्याय न मिलना सरकार की नाकामी का सबूत है। कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को कांग्रेस राजभवन घेराव करेगी। रविवार को डोईवाला ब्लॉक सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव में डोईवाला सहित पूरे परवादून से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे और इसे सफल बनाएंगे। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जिला कांग्रेस बूथ स्तर तक पूरी तरह त...