लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- रामप्रताप को पश्चिम, रमेश को काशी का जिम्मा, BJP के क्षेत्र और मोर्चों के प्रभारी घोषित; देखें लिस्टभाजपा की नई नियुक्तियाँ मिशन-2027 की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा ने इस दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है। संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय व मोर्चाों की इकाइयों के गठन के लिए पार्टी ने शनिवार को क्षेत्रों और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की। नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा को गोरखपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी और गीता शाक्य को बृज क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। राम प्रताप चौहान पश्चिम और शंकर लोधी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए हैं।टीम पंकज में बदलाव बीते दिनों घोषित टी...