साहिबगंज, अप्रैल 7 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। भाजपा कोटालपोखर मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष से अनुमोदन मिलने के बाद पार्टी के मंडल अध्यक्ष विकास कुमार भगत ने सूची जारी कर दिया है। नई प्रखंड कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद पर भावेश कुमार साहा, तरुला देवी, विष्णु कुमार साहा एवं धनेश्वर राय को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में अशोक प्रसाद साहा व सुरेंद्र साहा को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर वासुदेव कुण्डु, सोनामुनी रजवाड़, डॉ. साह आलम एवं ब्यूटी सिंह को मनोनीत किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में गंगा घोष, कार्यालय मंत्री के रूप में अमित गुप्ता तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में भीम घोष को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में प्रकाश साहा, मीडिया सह प्रभारी के रूप में सूरज तुरी एवं आईटी प्रभारी के रू...