आगरा, जनवरी 23 -- भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल ने मण्डल के गांव चंदवा में बूथ क्रमांक 38 एवं 39 पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण के तहत कैंप लगाया। इस दौरान युवा मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण फॉर्म 6 वितरित किए गए। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने सभी को फार्म उपलब्ध कराए। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं, मजबूत लोकतंत्र के लिए उनका मतदाता बनना अनिवार्य है। गांव के सभी युवा मतदाता बनने के लिए अपना फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा अवश्य कराएं। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित करना बड़ी चुनौती थी, लेकिन योगी सरकार ने उस चुनौती को स्वीकार किया। वर्तमान में प्रदेश विकास के पथ पर नए कीर्तिमान स्थापित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.