गिरडीह, फरवरी 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। सोमवार को सरिया स्टेशन रोड स्थित जैन धर्मशाला में भाजपा का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद व मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक नागेंद्र महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। लेकिन कार्यक्रम बड़की सरैया नगर पंचायत चुनाव पर केंद्रित रहा, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी शोभा देवी के पक्ष में समर्थन मांगा गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने की अपील की। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद नगर निकाय चुनाव हो रहा है, इसलिए मतदान प्रतिशत बढ़ाना जरूरी है। वहीं विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि शोभा देवी के नेतृत्व में क्षेत्र का समुचित विकास होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.