पूर्णिया, मार्च 16 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्णिया जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जलालगढ़ प्रखंड निवासी संजीव सिंह का उनके गृह प्रखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जलालगढ़ पहुंचने पर भाजपा एवं सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल, पुष्पगुच्छ, शॉल एवं फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जलालगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रदीप पोद्दार की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा कि वह हमेशा पार्टी के दिशा-निर्देशों का समय पर पालन करने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो, पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.