बदायूं, जुलाई 11 -- भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता के भाजपा कार्यालय पर पहली बार आगमन पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर निरंतर आगे बढ़ रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के नये आयाम स्थापित हुये हैं। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। यह भी पढ़ें- जन-जन तक तेजी से पहुंच सकेगी भाजपा सरकार की उपलब्धियां आगामी भाजपा कार्यक्रमों और वर्ष 2027 के लक्ष्य को लेकर ...