भाजपा के कामों को देखकर खुले मंच से प्रशंसा करें विपक्षी दल: सुरेश राणा
बागपत, जुलाई 12 -- बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा रविवार को बागपत पहुंचे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सुरेश राणा ने दावा किया कि भाजपा वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव विकास कार्यों और सुशासन के दम पर वर्ष 2017 से भी बड़े बहुमत के साथ जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं है। बागपत पहुंचने पर सुरेश राणा पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन अखिलेश यादव को खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.