भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन
जमशेदपुर, जुलाई 3 -- जमशेदपुर । जमशेदपुर में लगातार बढ़ रहे अपराध, हत्या, छिनतई और गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद को गोलमुरी और टिनप्लेट क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ। क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान मालिकों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर भाजपा के बंद को समर्थन प्रदान किया। गोलमुरी क्षेत्र में बंदी कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार तथा भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी, टिनप्लेट, सब्जी मंडी, केबुल, और विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर व्यापारियों से बंद को सफल बनाने का आग्रह किया, जिसे व्यापारियों ने सकारात्मक रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.