प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से शनिवार को खुल्दाबाद मंडल में बस्ती संपर्क अभियान चलाया गया। सदस्यों ने पत्रक के माध्यम से पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और 2027 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।अभियान में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष नवाब खान, एखलाक हुसैन, बिलाल अहमद, मोहम्मद मुजीब, निघत खान, मो. शरीफ, शाहनवाज़ आलम, शमीम फारूकी, शमसुल कमर, बबलू सरताज, मंजू खान, बेबी सफीक, मारूफ महक, सारा खुशबू, कहकशां आदि शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...