भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे लखनऊ, हुआ स्वागत
लखनऊ, सितम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। बासित अली राज्य सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चे की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई।वहां से मुलाकात के बाद कुंवर बासित अली राजभवन होते हुए भाजपा के राज्य मुख्यालय पहुंचे और उसके बाद क्राइस्ट चर्च कॉलेज में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। बासित ने कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनानी है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.