भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान - संजय सेठ
लोहरदगा, मई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान के तहत लोहरदगा जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को नोवेल्टी होटल सभागार में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा वक्ताओं को पौधा देकर स्वागत किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.