भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्र प्रथम की विचारधारा
सहारनपुर, मई 28 -- सहारनपुर। भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान का बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना तथा संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा वंदेमातरम् गायन के साथ हुई। प्रथम सत्र की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने की। इस दौरान अमरपाल मौर्य ने भाजपा की वैचारिक यात्रा विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर आधारित वैचारिक आंदोलन है। यह भी पढ़ें- रीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.