प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भाजपा संगठन पर्व मना रही है। संगठनात्मक चुनाव को लेकर संगठन की समन्वय समिति बनाई जाएगी। जिले की कार्य समिति में अध्यक्ष सहित कुल 91 सदस्य होंगे। इनमें अध्यक्ष के साथ आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष होंगे। इनके अतिरिक्त जिला आईटी संयोजक, जिला सोशल मीडिया संयोजक, जिला मीडिया प्रभारी के लिए अनुभवी कार्यकर्ता को जिले की टीम में समाहित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया, प्रदेश संगठन की ओर से दो मार्च तक जिला कार्य समिति के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...