भाजपा की हारी सीटों पर जीती निषाद पार्टी : डॉ. संजय निषाद
प्रयागराज, जुलाई 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि भाजपा से निषाद पार्टी का गठबंधन हुआ है तो निषाद समाज एकजुट हुआ और चुनाव में इसका सीधा फायदा दिखा। भाजपा ने हमें खुद की हारी हुई सीटें दी थीं, जिस पर हमने जीत दर्ज की है। डॉ. संजय निषाद शनिवार को जर्जटाउन में होटल त्रिवेणी ग्रांड में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव के लिए उनकी पार्टी पिछले चुनाव में सभी हारी हुई सीटों की मांग करती है। करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद के बयान कि डॉ. संजय निषाद निषादों के गॉड फादर नहीं हैं, पर उन्होंने सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से मना किया। इतना जरूर कहा कि जब तक उन्होंने निषाद पार्टी नहीं बनाई थी तब तक निषाद समाज पर आपराधिक मामले दर्ज होते थे। जब से उन्होंने पार्टी बनाई तब से निषाद समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.