बाराबंकी, अप्रैल 6 -- बाराबंकी। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर भाजपा ध्वज फहराकर ' राष्ट्र प्रथम ' का संकल्प लिया। भाजपा जिला कार्यालय को भव्यता के साथ सजाया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि उनकी राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प है। उन्होंने राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के प्रति समर्पित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के कल्याण की मूल भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने...