देवरिया, अप्रैल 6 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार सुबह नगर पंचायत तरकुलवा के वार्ड नंबर 13 लोहिया नगर में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।कृषि मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता को एक जन आंदोलन के रूप में देखती है, जिसका उद्देश्य "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत" का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि देश स्वच्छ और स्वस्थ बने, और यह तभी संभव है जब हर नागरिक इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने आगे कहा कि साफ-सफाई न केवल हमारे आसपास के वातावरण को सुंदर बनाती है, बल्कि यह हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे अभिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.