भाजपा की सीट पर 14562 मतदाताओं के नाम हटवाने की साजिश, 187 लोगों ने भेजे हजारों फार्म-7
मुंबई।, नवम्बर 21 -- SIR: महाराष्ट्र के जलगांव जिले की भुसावल विधानसभा सीट पर मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम कटवाने की कोशिश की गई। हालांकि, प्रशासन ने इसे नाकाम कर दिया। यहां 186 लोगों ने ऑफलाइन फॉर्म-7 भेजकर 14,562 से अधिक मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की थी। इसकी जांच के बाद केवल 74 नाम ही हटाने योग्य पाए गए। अब जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इस सीट से भाजपा नेता और महाराष्ट्र के कपड़ा मंत्री संजय सावकारे विधायक हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, डाक के माध्यम से फॉर्म-7 के कुल 14,567 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस मामले को सबसे पहले कांग्रेस के स्थानीय बूथ लेवल एजेंट मुनव्वर खान ने उठाया था। थोक में आवेदन स्वीकार किए जाने पर सवाल खड़े किए थे। विपक्ष के विरोध और प्रशासन की सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.