भाजपा की सह प्रभारी निवेदिता सिंह का प्रदेश कार्यालय में स्वागत
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त सह-प्रभारी और बिहार विधान परिषद की सदस्य निवेदिता सिंह के रविवार को झारखंड आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने निवेदिता सिंह को नए दायित्व की बधाई दी और उनके सफल व मंगलमय प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं। निवेदिता सिंह ने स्वागत के लिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा और अमर कुमार बाउरी समेत सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.