प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में पिछड़ा (बनिया) वैश्य एकता समाजवादी पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश साहू और राजकुमार सोनी का स्वागत किया गया। प्रदेश के नेता मुख्य अतिथि मुकेश साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार में व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूट, डकैती-छिनैती से व्यापारी वर्ग परेशान है। भाजपा की सरकार ने जीएसटी लागू कर व्यापारी वर्ग को छलने का काम किया है। महंगाई चरम पर है। जिस प्रकार से पार्टियों ने पिछड़े वैश्य समाज के लोगों को हिस्सेदारी दी है उसमें सपा प्रथम स्थान पर है। अब वक्त आ गया है हम सभी व्यापारी समाजवादी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, व्यापार...