दुमका, जून 30 -- राजकुमार कुशवाहा दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की संगठनात्मक बैठक सोमवार को अग्रसेन भवन में जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है कि पार्टी की गतिविधियां बूथ स्तर तक नियमित रूप से संचालित हों तथा प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाए。

संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा उन्होंने संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक माह 1 से 7 तारीख तक मंडल बैठकों का आयोजन क...