रांची, मार्च 8 -- रांची। प्रमुख संवाददाता कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य रहे किशन अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में अरगोड़ा में सांसद कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए। उनका संगठन की ओर से पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया और पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।किशन अग्रवाल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सांसद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, हरविंदर सिंह बेदी ,कमलजीत सिंह शंटी, संजय पोद्दार समेत अन्य ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.