भागलपुर, मार्च 31 -- भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया के नवगछिया ग्रामीण दक्षिणी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर यमुनिया में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रशिक्षण में कुल आठ बैच आयोजित किए गए। प्रशिक्षकों ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास, कार्यप्रणाली, विकास, सोशल मीडिया की उपयोगिता, बूथ स्तरीय कमेटी तथा मन की बात आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि भाजपा केवल एक राजनैतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित एक सशक्त संगठन है। इसका उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उद्घाटन समारोह में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.