रुडकी, अप्रैल 6 -- भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास से लेकर शिखर तक के गौरवशाली सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि ने संगठन की मजबूती पर दिया। कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.