भाजपा की राष्ट्रीय टीम की घोषणा पर रामगढ़ जिला भाजपा ने दी बधाई
रामगढ़, अगस्त 17 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम की घोषणा होने पर भाजपा रामगढ़ जिला ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिला भाजपा ने विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और गति के साथ आगे बढ़ेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह नई टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति और दिशा प्रदान करेगी। राष्ट्रीय टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प तथा राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय टीम में मंत्री के रूप में शामिल किए जाने पर भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.